बिजनेस

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा…

Share Market शेयर बाजार में आज यानी 17 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,278 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 190 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,113 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

 

आज एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.84% और कोरिया के कोस्पी में 0.25% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.40% की तेजी देखने को मिल रही है।

NSE के डेटा के अनुसार, 16 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,341 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

 

Read more Cement Factory Accident: सीमेंट फैक्ट्री में कोल हॉपर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई मजदूर दबे…

 

Share Market16 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 43,153 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.21% गिरकर 5,937 बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.89% की गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button