Share Market : सेंसेक्स में इतने अंक से ज्यादा की गिरावट,जाने आज क्या रहा बाजार का हाल

Share Market सेंसेक्स आज यानी 22 अक्टूबर को 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। NSE के सभी सेक्टर में गिरावट है। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.43% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 1.01% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.25% की तेजी है।
21 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% गिरकर 42,931 पर और S&P 500 0.18% गिरकर 5,853 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.27% चढ़कर 18,540 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अक्टूबर को ₹2,261 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,225 करोड़ के शेयर खरीदे।
आज 2 IPO का दूसरा दिन
Share Market आज यानी 22 अक्टूबर को 2 IPO का दूसरा दिन है। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे



