Share Market: सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 से ऊपर, इन शेयरों में आई जबरदस्त तेजी... – RGH NEWS
बिजनेस

Share Market: सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 से ऊपर, इन शेयरों में आई जबरदस्त तेजी…

Share Market भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (11 अप्रैल) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 182 अंक की बढ़त के साथ 60,028 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 80 अंकों की बढ़त रही। यह 17,704 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी

आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह साढ़े 9 बजे अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1.08% की बढ़त थी। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5% की तेजी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेत
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती के साथ कामकाज हो रहा है। SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट रहे थे।

 

Also read बिरनपुर हत्या कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा….

 

 

सोमवार को शेयर बाजार में रही मामूली तेजी
Share Market कल यानी सोमवार (10 अप्रैल) को बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 13 अंक की बढ़त के साथ 59,846 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 11 अंकों की बढ़त रही। यह 17,624 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली थी।

Related Articles

Back to top button