Share Market : जाने कल कैसा रहेगा शेयर बाजार, इस हफ्ता उतार-चढ़ाव का अनुमान, लेकिन इसके बाद भी.... पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
अन्य खबर

Share Market : जाने कल कैसा रहेगा शेयर बाजार, इस हफ्ता उतार-चढ़ाव का अनुमान, लेकिन इसके बाद भी…. पढ़ें पूरी खबर

Share Market : शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से लेकर F&O एक्सपायरी और दूसरी तिमाही का जीडीपी डेटा जैसे फैक्टर्स पर बाजार की नजर रहेगी। महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सोमवार को बाजार गैप अप खुल सकता है।

वेल्थ व्यू एनालिटिक्स के फाउंडर हरशुभ महेश शाह के मुताबिक, इस हफ्ते निफ्टी-50 चढ़कर 24,500 के स्तर तक जा सकता है। हालांकि, इस स्तर पर बिकवाली आ सकती है और आने वाले दिनों में निफ्टी करीब 1000 पॉइंट गिरकर 23,500 के स्तर तक आ सकता है।

हरशुभ के मुताबिक बाजार का मैन डायरेक्शन अभी भी निगेटिव ही रहने वाला है।

सेंसेक्स में 5 महीने बाद करीब 2000 अंकों का उछाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी मीडिया छोड़कर NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा।

डिस्क्लेमर: इस एनालिसिस में दिए गए व्यूज इंडिविजुअल एनालिस्ट या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, RGHNEWS के नहीं। हम निवेशकों को किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से कंसल्ट करने की सलाह देते हैं।

Related Articles

Back to top button