Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sharad Purnima 2023: आज पूरे देश में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है, आज श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम तट पर स्नान किया और पूजा-अर्चना की। वहीं हरिद्वार (उत्तराखंड)में भी शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज प्रशासनिक प्रयास सकारात्मक होंगे,करियर कारोबार के लिए अच्छा समय है। उम्मीद से अच्छे लाभ के संकेत हैं, इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। विविध कार्यों को पूरा करेंगे, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पैतृक मामलों में सुधार होगा, कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। करियर कारोबार में शुभता का रहेगी, यात्रा पर जा सकते हैंं विभिन्न गतिविधियों में रुचि रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को समर्थन मिलेगा।
Read more: युवाओं को PM मोदी का दिवाली तोहफा..! देशभर में आज 37 जगह लगेगा रोजगार मेला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज महत्वपूर्ण कार्यों को शाम तक करने का योग है, मन के मामलों में पहल और उत्साह बनाए रहेंगे, कामकाज को सहजता से आगे बढ़ाएंगे, अध्ययन अध्यापन संवरेगा. व्यक्तिगत प्रयासों में प्रभावी रहेंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा, कला कौशल से जगह बनाएंगे, स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे, उूर्जा उत्साह बना रहेगा, बौद्धिकता बल पाएगी, आवश्यक कार्य समय से पूरे करेंगे, सामंजस्यता का प्रयास रखेंगे, विनम्रता व आज्ञाकारिता रखेंगे, विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी।
मीन राशि
Sharad Purnima 2023 मीन राशि वालों के लिए घर में शुभ-मंगलकारी समय बना हुआ है, आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे, समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे। सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा, जीवन स्तर संवार पर रहेगा, संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे। धन संपत्ति बढ़ेगी, श्रेष्ठ जनों का आगमन संभव है, योग्य व्यक्ति आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे, हर्ष आनंदमय सुखदायक समय है, परिवार के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे। भव्यता पर बल बनाए रखेंगे, महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।