Sex Racket News Today: राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार
Sex Racket News Today देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने कई लड़कियों और ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Ranchi Sex Racket मिली जानकारी के अनुसार, मामला लालपुर, चुटिया इलाके का है। दरअसल, यहां पिछले लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर चल रहे रैकेट की सरगना एक महिला है जो पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। सूचना के बाद पुलिस ने रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ रेड में 6 से ज्यादा लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अधिकांश लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं।
read more IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा सेमीफाइनल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच
Sex Racket News Todayबताया जा रहा है कि यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर रैकेट संचालित हो रहा है। रैकेट में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें गुप्त तरीके से होटलों और किराए के मकानों में रखकर काम कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने टीम का गठन किया। जिसके बाद छापामार कार्रवाई की। जिसमें अब तक आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकांश गिरफ्तार लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं। छापेमारी के दौरान रैकेट के संचालन और जुड़े लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।



