Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए – RGH NEWS
देश

Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए

Sex Racket news मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय के जासो रोड स्थित विष्णुपुरी मोहल्ला (वार्ड संख्या-33), शिव मंदिर के समीप एक निजी मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का शुक्रवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया।

 

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस को लंबे समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। लक्ष्मण पांडेय के भाई बंशीधर पांडेय द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

 

read more Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित

 

ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी में इटाढ़ी गुमटी आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी, एएसआई मनोज सिंह, एएसआई सियाराम महतो, महिला सशस्त्र बल व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्रवाई सफल हुई। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।

 

Sex Racket newsपूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें अन्य कौन शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button