देश

 Sex Racket in Water Park: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वॉटर पार्क की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 थाई युवति गिरफ्तार

Sex Racket in Water Park देश के कई शहरों में स्पा सेंटर तो जैसे जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुके हैं। यहां आए दिन पुलिस दबिश देकर युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ रही है। अब पुलिस आंख में धूल झोंकने के लिए नया हथकंडा अपनाया, लेकिन कानून के लंबे हाथ से बच नहीं पाए। रतलाम पुलिस की टीम ने वॉटर पार्क में दबिश देकर तीन युवतियों के साथ कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की टीम यहां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

तीन युवतियों के साथ पकड़ाए युवक

Sex Racket in Water Park मिली जानकारी के अनुसार नामली कस्बे के पास तुलसी वाटर पार्क में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस वाले ग्राहक बनकर यहां पहुंचे थे। ग्राहक की तरह ही पुलिस वालों से देह व्यापार के संचालकों ने डील और उन्हें वॉटर पार्क में बने कमरे में भेज दिया गया। लेकिन इस बीच पुलिस की टीम वहां आ धमकी और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

 

 

 

थाई युवतियों से करवा रहे थे देह व्यापार

कार्रवाई के बाद पुलिस तीनों थाई युवतियों, वाटर पार्क संचालक, स्पा संचालक व दोनों मैनेजरों को नामली थाने ले गई। यहां युवतियों के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि एक युवती का वीजा एक्सपायर हो चुका है, जबकि अन्य दो में से एक टूरिस्ट और दूसरी बिजनेस वीजा पर आई थी। नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिकों को ठहराने पर पुलिस मुख्यालय और स्थानीय थाने को सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन वाटर पार्क मालिक ने यह जानकारी छिपाई थी।

 

 

read more Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

 

ग्राहकों का डाटा खंगाल रही पुलिस

Sex Racket in Water Parkप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाटर पार्क के मालिक योगेश सिंह ने पाली निवासी नरेश को स्पा सेंटर संचालित करने के लिए जगह किराये पर दी थी। वहीं, आरोपी मैनेजर दिलीप ठाकुर नामली में एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाता है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस खेल में कौन-कौन लोग ग्राहक के तौर पर आते थे, पुलिस इसका डाटा भी जुटा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button