देश

Sex Racket in UP: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 महिला के साथ तीन पुरुष गिरफ्तार

Sex Racket in UP देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

UP Sex Racket News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बरेली जिले के भोजीपुरा का है। बताया जा रहा है कि बड़ा बाईपास स्थित अपना ढाबा है। यहां बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला। दरअसल, पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजीव सिंह और महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ ढाबे पर छापेमारी की। पुलिस ने ढाबे में बने कमरे की तलाशी ली। जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने ढाबा संचालक और 3 महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक स्कूटी, एक बाइक, सात मोबाइल, 2200 रुपये, कॉस्मेटिक्स का सामान और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

 

read more 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉन्च हुई 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट, जानिए इस में क्या है खास

 

 

पकड़ी गई महिलाओं में दो बरेली और एक उत्तराखंड की

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों महिलाएं बहेड़ी, इज्जतनगर और उत्तराखंड में की रहने वाली है। गिरफ्तार आरोपियों में इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम, मोहल्ला इस्लामुद्दीन निवासी परवेज और दिव्यांग ढाबा संचालक रामपुर में थाना शहजादपुर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल भी शामिल हैं।

 

Sex Racket in UPपूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि महिलााएं हाईवे के किनोर खड़ी होकर ग्राहकों को फंसाती थी। जिसके बाद कमरे में ले जाकर सौदा करती थी। उसमें ढाबा मालिक व संचालक को हिस्सा देना पड़ता था। अगर ढाबा संचालक कोई ग्राहक बुलाता था तो उसके बदले उन्हें 500 रुपये प्रति व्यक्ति मिलता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button