Senior Citizen’s:पैसो के कमी को दूर करने के लिए बचत करने के तरीके
Senior Citizen’s : पैसों की कमी अगर आप सेविंग्स करने में बहुत अच्छे नहीं हैं, या फिर फ्यूचर के लिए एक इनकम फिक्स करना चाहते हैं तो फिर आप सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कुछ योजनाओं का फायदा भी उठा सकते हैं. ये हम आपको बताएंगे 3 ऐसी योजनाओं के बारे में जिनके तहत सब्सक्राइबर्स को मंथली पेंशन का फायदा मिलता है. आपके इन्वेस्टमेंट के हिसाब से यहां एक तय ब्याज मिलता है, और उसी आधार पर पेंशन तय होती है. इसका फायदा 60 साल की उम्र के बाद उठाया जा सकता है.
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana).
यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन प्लान है और इसे भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है. लेकिन इसका संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) करता है|
इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को निवेश पर अन्य योजनाओं के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है. इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को 4 मई, 2017 को भारत भारत सरकार द्वारा देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया था. इस योजना के तहत निवेश करने की अधिकतम सीमा पहले साढ़े सात लाख थी जिसे बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया है.
पेंशन इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन सा ऑप्शन चुनते हैं. निवेश के आधार पर 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है. सभी सामान्य बीमा स्कीम में टर्म इंश्योरेंस पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. लेकिन प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर जीएसटी नहीं लगाया जाता.
स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका
Indusind bank senior citizen FD rates
FD बनवाने के लिए सबसे पहले आपको जान लेना चाहिए कि बैंक आपको उस पर कितना ब्याज दे रहा है. क्योंकि बैंक जिस रेट पर आपको इंट्रस्ट देगा, उसी हिसाब से आपको पैसा बढ़ेगा. दरअसल समय रहते हैं बैंक अपने FD के Interest Rates में बदलाव करता रहता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि RBI जमा योजनाओं के रेट तय करता है. अपनी आर्थिक समीक्षा में रेट का ऐलान करता है. RBI के रेट के आधार पर बैंक अपनी FD के रेट को घटा या बढ़ा सकते हैं. 5 ऐसे बैंक हैं जो ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6% तक का ब्याज दे रहे हैं. आइए जानते हैं सीनियर सिटीजन के लिए क्या होगा रेट.
DCB Bank senior citizen fd rates
केंद्रीय बैंक के इस कदम से टर्म लोन की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी निश्चित है. इसी कड़ी में प्राइवेट सेक्टर के बैंक डीसीबी (DCB) ने विभिन्न अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन और बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. बैंक की नई दरें 10 मई से लागू हो गईं हैं |
फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश काफी सुरक्षित और बेहद कम जोखिम वाला माना जाता है. डीसीबी बैंक ने अपने कस्टमर्स को फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6.75 फीसदी तक की ब्याज दर देने का फैसला किया है. पारंपरिक एफडी की पेशकश के यह बैंक हेल्थ प्लस एफडी जैसे अन्य प्रोडक्ट भी पेश कर रहा है, जिससे लोगों को फ्री मेडिकल लाभ और इमरजेंसी सहायता मिल सकती है. यही नहीं, डीसीबी बैंक ने सुरक्षा एफडी नाम से एक और प्रोडक्टर पेश किया है, जिसमें उच्च ब्याज दरों के साथ 50 लाख रुपये तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करता है |
Bandhan Bank senior citizen fd rates
बंधन बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.00-6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.75-7.25% की ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल या उससे अधिक होती है। बैंक टैक्स सेविंग FD योजना भी प्रदान करता है, जिसकी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 5.60% होती है। इसके अलावा बैंक NRI के लिए विभिन्न फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाएं जैसे NRE, RFC और FCNR (B) प्रदान करता है।
बंधन बैंक की फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाओं के प्रकार
धन समृद्धी फिक्स्ड डिपॉज़िट (इंटरेस्ट कॉम्पोनेंट का री–इंवेस्टमेंट)
यह योजना उन जमाकर्ताओं के लिए है जो त्योहार, ट्रैवल, शादी, होम रेनोवेशन, शिक्षा जैसी शोर्ट–टर्म ज़रूरतों को पूरा करना चाहते हैं।
ब्याज को फिर से निवेश किया जाता है, जिससे आवेदक कंपाउंडिंग को बढ़ा सकते हैं
न्यूनतम डिपॉज़िट राशि: 5,000 रु.
अवधि: 6 महीने से 10 साल
नॉमिनेशन और ऑटो–रिन्यूअल की सुविधा उपलब्ध है
FD के बदले लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा
FD तोड़ने और आंशिक विड्रॉल की अनुमति है
स्टैंडर्ड फिक्स्ड डिपॉज़िट
न्यूनतम डिपॉज़िट राशि: 1,000 रु.
अवधि: 7 दिन से 10 साल
मासिक और त्रैमासिक (तीन महीने में) ब्याज लेने का विकल्प उपलब्ध है
FD तोड़ने और आंशिक विड्रॉल की अनुमति है
नॉमिनेशन और ऑटो–रिन्यूअल की सुविधा उपलब्ध है
FD के बदले लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा
एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉज़िट
न्यूनतम डिपॉज़िट राशि: 1,000 रु.
अवधि: 6 महीने से 10 साल
प्री–मैच्योर क्लोज़र और आंशिक विड्रॉल की अनुमति है
नॉमिनेशन और ऑटो–रिन्यूअल की सुविधा उपलब्ध है
FD के बदले लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है
इंटरेस्ट कॉम्पोनेंट को री–इंवेस्ट किया जाता है, जिससे आवेदक कंपाउंडिंग को बढ़ा सकते हैं
NRE फिक्स्ड डिपॉज़ट
न्यूनतम जमा राशि: 1,000 रु.
अवधि: 1 साल से 10 साल
निवेश विदेशी मुद्रा में किया जा सकता है
मैच्योरिटी पर ऑटो–रिन्यूअल की सुविधा उपलब्ध है
नॉमिनेशन और लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध
प्रीमैच्योर क्लोज़र किया जा सकता है
मासिक और त्रैमासिक (तीन महीने में) ब्याज लेने का विकल्प उपलब्ध है



