बिजनेस

School Holidays November: नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक कीजिए पूरी लिस्ट.…

School Holidays November , आने वाला महीना नवंबर 2025 भी बच्चों के लिए मस्ती और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने में धार्मिक त्योहारों, सरकारी अवकाशों और वीकेंड्स का शानदार कॉम्बिनेशन है, जाहिर है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आराम और मनोरंजन का भी भरपूर मौका मिलेगा। इस महीने की शुरुआत ही छुट्टी से होगी, क्योंकि 1 नवंबर को कई राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

 

School Holidays November 2025 नवंबर में इतने दिनों की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के साथ, हरियाणा दिवस मनाया जाएगा। यह दिन राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में पूरे जोश और गर्व के साथ हर साल मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।

 

 

गुरु नानक देव जयंती

गुरु नानक देव जी की जयंती पर 5 नवंबर को देशभर में छुट्टी रहेगी। इस दिन सिख समुदाय धार्मिक कार्यक्रम, भजन-संगीत और नगर कीर्तन आयोजित करते हैं। कई स्कूल इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाते हैं।

School Holidays November 2025 वीकेंड पर भी बच्चों की मौज

नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 नवंबर, जो दूसरा शनिवार है, उस दिन भी कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी। यानी छात्रों को हर हफ्ते पढ़ाई से थोड़ी राहत और मस्ती का मौका मिलेगा।

 

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

इसके अलावा 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी हरियाणा पंजाब के कई जिलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन लोग सिख धर्म के नौवें गुरु के बलिदान को श्रद्धा से याद करते हैं।

 

Read more Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

नवंबर 2025 में स्कूलों में कुल 9 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी, जिनमें सरकारी, धार्मिक और वीकली हॉलीडे शामिल हैं। इस महीने की मुख्य छुट्टियां होंगी —

 

School Holidays November 2025 नवंबर 2025 की पूरी छुट्टी लिस्ट

1 नवंबर हरियाणा दिवस

2 नवंबर रविवार

5 नवंबर गुरु नानक देव जयंती

8 नवंबर दूसरा शनिवार

9 नवंबर रविवार

16 नवंबर रविवार

23 नवंबर रविवार

25 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

30 नवंबर रविवार

Related Articles

Back to top button