School Closed : स्कूलों में 13 जनवरी तक बढ़ाई गईं छुट्टियां

School Closed : लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज शीतलहर और बारिश-कोहरे को देखते हुए जारी स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं। ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक किया गया। यह समय पहले से ही चल रहा है।

Read more: Raigarh News: बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करें तैयार-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
School Closed जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। डीएम के आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी, कक्षरुम में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो विद्यालयों की ओर से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।



