SBI YONO App: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! Aadhaar अपडेट नहीं किया तो ब्लॉक हो जाएगा ये ऐप? – RGH NEWS
बिजनेस

SBI YONO App: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! Aadhaar अपडेट नहीं किया तो ब्लॉक हो जाएगा ये ऐप?

SBI YONO App देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए भी बहुत जरूरी है। दरअसल, एसबीआई के ग्राहकों को उनके वॉट्सऐप पर भारतीय स्टेट बैंक के नाम से एक मैसेज मिल रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर एसबीआई ग्राहकों ने अपना आधार अपडेट नहीं किया तो उनका एसबीआई योनो मोबाइल ऐप ब्लॉक हो जाएगा। इस मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजी जा रही है। मैसेज में ग्राहकों को इस एपीके फाइल को इंस्टॉल करने के लिए भी कहा जा रहा है।

 

वॉट्सऐप पर फर्जी अकाउंट से भेजा रहा है मैसेज

अगर आपके पास भी भारतीय स्टेट बैंक के नाम से ऐसा कोई मैसेज आया है तो सबसे पहले उस वॉट्सऐप अकाउंट को रिपोर्ट करें और गलती से भी उस APK फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें। जी हां, एसबीआई ग्राहकों के वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा ये एक फेक मैसेज है, जिसके जरिए लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेज रहा है। ये एक फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट है, जिससे ग्राहकों को ऐप ब्लॉक करने का डर दिखाकर उन्हें APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

 

read more PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए ये ‘स्पेशल आईडी’ बनवाना जरूरी, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये!

 

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की सलाह

SBI YONO Appभारतीय स्टेट बैंक ने खुद अपने ग्राहकों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और उनसे किसी भी तरह की APK फाइल से दूर रहने की सलाह दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एपीके फाइल पर क्लिक करने से आपके बैंक खाते में जमा सारे पैसों को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है। एसबीआई ने कहा है कि किसी भी APK फाइल पर न तो क्लिक करें, न डाउनलोड करें और न ही अपडेट करें। एसबीआई ने सिर्फ गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। एसबीआई के अलावा, PIB Fact Check ने भी इस पूरे मामले पर एक पोस्ट शेयर किया है

Related Articles

Back to top button