SBI Hike FD Rate: SBI ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए किया सबसे बड़ा ऐलान – RGH NEWS
देश

SBI Hike FD Rate: SBI ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए किया सबसे बड़ा ऐलान

SBI Hike FD Rate: एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब लगभग सभी बैंकों ने भी ब्‍याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है. इसके तहत बैंक जहां लोन पर ब्याज दर बढ़ा रहे हैं, वहीं एफडी के रेट्स भी बढने लगे हैं. इस बीच देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.

15 जुलाई से प्रभावी होंगी नई दरें

एसबीआई की नई दरें 15 जुलाई से प्रभावी होगी. इस बार बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. यानी बैंक ने 1 साल से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. आइये जानते हैं नए रेट्स.

जानिए एसबीआई की नई ब्याज दरें

– नए रेट्स के मुताबिक 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर पहले जितनी 3.50 फीसदी पर बनी हुई है.
– 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00 फीसदी ब्याज दर देना जारी रखेगा.
– 180 दिनों से 210 दिनों तक मैच्योर होने वाली जमा पर भी 4.25 फीसदी की ब्याज दर से ब्याज मिलेगा.
– 211 दिनों से एक वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली एफडी पर बैंक ने अपनी ब्याज दर 4.50 फीसदी पर स्थिर रखी है.
– वहीं, 1 साल से लेकर 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 5.25 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी
–  2 साल से 3 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी ब्याज मिलेगा
–  3 साल और 10 साल तक मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

कई बैंकों ने एफडी पर बढाई ब्याज दरें

एसबीआई के अलावा कई बैंक ऐसे हैं जो ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं. प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है, जो 14 जुलाई, 2022 से लागू हो गई हैं. इसके तहत बैंक ने 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.70 फीसदी की ब्याज दर देगा, जबकि 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.00 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है. वहीं, 46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा के लिए बैंक 3.25 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करेगा और 61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा के लिए ब्याज दर 3.40 फीसदी है, जबकि 91 दिनों से 6 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.00 फीसदी की ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button