बिजनेस

SBI FD Interest Rates: इस बड़े बैंक ने ग्राहकों को फिर दिया झटका; महीने में दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज दर… चेक करें यहां नया रेट ..

SBI FD Interest Rates भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने एफडी पर एक बार फिर ब्याज घटा दिया है। आपको बता दें कि एसबीआई ने आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में कटौती की है, जो 16 मई, 2025 से प्रभावी हो गई है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई ने सभी अवधियों में एफडी दरों में 20 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती की है। पिछली बार 15 अप्रैल, 2025 को एसबीआई ने एफडी पर ब्याज घटाया था। यानी पिछली एफडी दर में कटौती के ठीक एक महीने बाद दूसरी बार कटौती हो गई है।

 

Read more Raveena Tandon Daughter: ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर रवीना टंडन की बेटी राशा ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल…

 

 

कटौती के बाद एफडी पर ब्याज दरें 

SBI FD Interest Ratesएसबीआई द्वारा सभी अवधियों में 20 बीपीएस कटौती के बाद, 3 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए सामान्य नागरिकों के लिए 3.30% और 6.70% सालाना (विशेष एफडी के बिना) के बीच एफडी पर ब्याज दरें देगा। इससे पहले, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.9% प्रति वर्ष तक ब्याज प्रदान कर रहा था।

 

अवधि 15 अप्रैल तक ब्याज दरें 16 अप्रैल 2025 से ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन तक  3.5%  3.3%
46 दिन से 179 दिन तक  5.5%  5.3%
180 दिन से 210 दिन तक  6.25% 6.05%
211 दिन से 1 वर्ष से कम  6.5%  6.3%
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम 6.7%  6.5%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम  6.9% 6.7%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम  6.75% 6.55%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक  6.5% 6.3%

ख़बर शेयर करें:

Back to top button