SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल – RGH NEWS
बिजनेस

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

SBI Credit card rule एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है, जो अप्रैल 2026 की शुरुआत से लागू होंगे। रिवार्ड्स प्वाइंट से संबंधित बदलाव किए गए हैं। उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

 

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। कैशबैक एसबीआई कार्ड के बेनिफिट्स में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसके अलावा रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन में बदलाव हुआ है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

 

कैशबैक एसबीआई कार्ड पर किसी एक स्टेटमेंट साइकिल में अधिकतम 4,000 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जो खर्च के प्रकार पर निर्भर करेगा। ऑनलाइन खर्चे पर 5% कैशबैक मिलेगा, जिसकी सीमा अधिकतम 2,000 रुपये निर्धारित की गई है। ऑफलाइन (मर्चेंट आउटलेट पर POS) के लिए कैशबैक 1% होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये तक की गई है।

 

ये भी पढ़ेंBoiled Or Soaked Chickpeas: उबले या रातभर पानी में भीगे हुए, जानिए सेहत के लिए कौन सा है सबसे ज्यादा फायदेमंद

 

इन ट्रांजैक्शन पर नहीं मिलेगा कैशबैक

कुछ मर्चेन्ट कैटेगरी कोड को छोड़कर डिजिटल गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म/मर्चेन्ट, टोल और सरकारी लेनदेन पर कैशबैक नहीं मिलेगा। हालांकि डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म के एमसीसी कोड 7993, 7994 और 5816 को इसमें शामिल नहीं किया गया है। टोल ट्रांजेक्शन के एमसीसी कोड 4784 और सरकारी ट्रांजेक्शन के एमसीसी कोड 9222, 9311 और 9402 पर भी कैशबैक मिलेगा।

 

 

 

रिवार्ड प्वाइंट्स रिडेम्पशन पर सीमा 

1 अप्रैल से स्टेटमेंट क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम करने की सीमा हर महीने 60,000 तक सीमित होगी। यह बदलाव एयर इंडिया एसबीआई सिगनेचर कार्ड, फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोन पे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक को छोड़कर सभी योग्य क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

 

SBI Credit card ruleस्टेटमेंट क्रेडिट कार्ड के लिए रीवार्ड्स प्वाइंट्स को लेकर 4,000 पॉइंट्स के मल्टीपल तक की सीमा में रिडीम किया जा सकता है। यह बदलाव फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोन पे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक को छोड़कर सभी योग्य क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा

Related Articles

Back to top button