SBI Amrit Vrishti: भारतीय स्टेट बैंक में इस खास स्कीम के तहत मिलेगा ज्यादा ब्याज, देखिए FD के लिए कौन से ग्राहक है एलिजिबल? – RGH NEWS
बिजनेस

SBI Amrit Vrishti: भारतीय स्टेट बैंक में इस खास स्कीम के तहत मिलेगा ज्यादा ब्याज, देखिए FD के लिए कौन से ग्राहक है एलिजिबल?

SBI Amrit Vrishti

आप सभी को पता है कि वर्तमान में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गयी है तो ऐसे स्तिथि में में आज के साथ कल के बारे में पहले से भी सोच कर रखना गलत नहीं है। जैसे कि आप अलग-अलग स्कीम में निवेश कर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए बिना जोखिम वाली स्कीम को भी आप अपना सकते हैं। भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत ​​वृष्टि में निवेश करने पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। अमृत कलश एफडी स्कीम की जगह ग्राहकों के लिए अमृत ​​वृष्टि स्कीम को जारी रखा है। इस स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कौन से ग्राहक एलिजिबल है? ये स्पेशल एफडी स्कीम किन बेनिफिट्स के साथ हैं? आइए अमृत ​​वृष्टि स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

Read More:Ayushman Bharat Scheme :  दिल्ली में आज से बनने शुरू हो जाएंगे आयुष्मान कार्ड, आइए जानते हैं क्या होंगी पात्रता मानदंड और कैसे करे अप्लाई?

सभी ग्राहकों को अलग-अलग मिलेगा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक ने अमृत कलश स्कीम को बंद कर दिया है। जबकि, अमृत ​​वृष्टि स्कीम में निवेश करके आप अधिक ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को स्कीम के तहत 7.85 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ हो सकता है। जनरल ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। सीनियर ग्राहकों को 7.75 प्रतिशत और सुपर सीनियर ग्राहकों को 7.85 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिल सकता है।

SBI Amrit Vrishti :

अमृत ​​वृष्टि फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कौन से ग्राहक एलिजिबल है ..??

भारतीय स्टेट बैंक की अमृत ​​वृष्टि स्कीम, घरेलू और अनिवासी भारतीय दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कम से कम 1000 रुपये के निवेश के साथ आप एफडी कर सकते हैं। अधिकतम निवेश के लिए लिमिट नहीं है।

Read More:Waqf Amendment Bill: वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई?

मैच्योरिटी से पहले निकासी पर भरना पड़ेगा जुर्माना

आपको बता दे कि अमृत ​​वृष्टि स्कीम में 400 दिनों की अवधि के साथ आप निवेश कर सकते हैं। लेकिन यदि मैच्योरिटी से पहले निकासी  करना चाहते है तो उस पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। जुर्माना कि राशि  5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 0.50 प्रतिशत जुर्माना लगता है। जबकि, 5 लाख रुपये से अधिक लेकिन 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 1 प्रतिशत जुर्माना लगता है।

Related Articles

Back to top button