Sawan Somvar 2024: इस दिन से हो रही सावन माह की शुरुआत, 5 सोमवार का बन रहा शुभ संयोग

Sawan Somvar 2024 : हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है सावन के महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। साथ ही भगवान शंकर प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान और प्रीति योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। अगर आप भी सावन का व्रत रखने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं सावन कब से हो रहा है।
इस बार सावन में पांच सोमवार
इस साल सावन में कुल 5 सोमवार आ रहे हैं। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा और सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है। बता दें कि सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है।
Read more : मुख्यमंत्री श्री साय की अपील: स्कूल में बच्चे और शिक्षक ’एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे
सावन सोमवार तारीख
22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)
19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार
सावन सोमवार का महत्व
Sawan Somvar 2024 सावन का सोमवार विवाह और संतान की समस्याओं के लिए अचूक माना जाता है। कहा जाता है कि सावन में भगवान शंकर की विधि-विधान से उपासना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और भोलेनाथ की कृपा से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। सावन का पूरा महीना शिव जी को समर्पित होता है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व है। मान्यता है सावन में की गई शिव पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्रदान करती है।


