Sawan 2025: सावन पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, घर में बहकर आएगा धन…

Sawan 2025 सावन पूर्णिमा 9 अगस्त 2025 को है इसी दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार भी मनाया जाएगा। यह दिन शिव कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए ऐसे में जानते हैं कि किन चीजों का दान करके इस दिन आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आपको अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। अन्न का दान करने से भगवान शिव तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। ऐसा करने से आपके घर में भी कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती
इस दिन आपको दूध, दही या दूध से बनी मिठाइयों का दान भी करना चाहिए। सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है, साथ ही अगर इस दिन आप दूध या दूध से बने पदार्थों का दान करते हैं तो महादेव अति प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।
सावन पूर्णिमा के दिन आपको किसी शिव मंदिर में जाकर दीपदान भी अवश्य करना चाहिए। यह उपाय करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी आप उन्नति पाते हैं
Read more Airtel: Airtel यूजर्स को झटका; रिचार्ज प्लान फिर से हो सकते हैं महंगे.. कंपनी ने लिया बड़ा फैसला..
Sawan 2025, गुड़, वस्त्र आदि का दान भी आपको सावन पूर्णिमा के दिन करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता तो प्राप्त होती ही है साथ ही शिव जी का आशीर्वाद भी आप पर हमेशा बना रहता है।