Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
धर्म

Sawan 2025: आज से शुरू हुआ पवित्र सावन महीना, यहां जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

Sawan 2025 आज से हुआ सावन का आरंभ, जानें इस माह क्या करना चाहिए क्या नहीं हिंदू धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र माना गया है, माना जाता है कि यह महीना महादेव को बेहद प्रिय है, इस कारण जो भी भगवान शिव की इस दौरान पूजा-अर्चना करते हैं, वह रोग और तनाव से दूर रहते हैं। पौराणिक कथा की मानें तो सावन में ही देवी पार्वती ने महादेव को अपनी कड़ी तपस्या से प्रसन्न कर पति रूप में प्राप्त किया था। शास्त्रों में भी इस माह की महिमा का वर्णन किया गया है।

 

मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को महज जल चढ़ाया जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्त की झोली भर देते हैं। कहा जाता है कि इस समय सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में ही होता है, इसलिए सावन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे भगवान शिव नाराज हो जाएं। आइए जानते हैं कि कि सावन माह में क्या करें और क्या न करें…

 

शुभ योग में करें शिव पूजाl

 

11 जुलाई यानी आज से सावन की शुरुआत हो गई है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है, जो शिव पूजन के लिए बेहद शुभ माना गया है।

सावन के पहले दिन के शिव पूजन मुहूर्त:

सावन के पहले दिन शिव पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:10 बजे से सुबह 04:51 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक रहेगा। शाम के समय शिव पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07:21 बजे से शाम 07:41 बजे तक रहेगा।

भगवान शिव पूजा विधि- सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दही, घी, शहद, शक्कर, चंदन, अक्षत व गंगाजल आदि अर्पित करें। भगवान शिव के सामने घी का दीपक व धूप जलाएं। शिव मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करें। भगवान शिव की आरती उतारें और शिव चालीसा का पाठ करें।

सावन माह में क्या करें

 

सावन में हो सके तो रोजाना शिव जी को जल अर्पित करें।

साथ ही महादेव की पूजा और व्रत भी करें।

सावन में सात्विक भोजन करें

सावन में जातक को जमीन पर सोना चाहिए।

हो सके तो सावन में रुद्राभिषेक जरूर करें, इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।

 

महादेव को बेलपत्र,धतूरा, भांग और सफेद फूल चढ़ाएं

 

सावन में क्या न करें

Sawan 2025इस माह के दौरान प्याज और लहसुन न खाएं।

भूलकर भी बाल और दाढ़ी न कटवाएं

शिवलिंग की परिक्रमा पूरी न करें

किसी को भी अपशब्द न बोले और कोशिश करें क्रोधित न हों।

शिवलिंग पर नारियल का पानी न चढ़ाएं।

पूरे माह कोशिश करें सिर या शरीर में तेल न लगाएं

तामसिक भोजन से दूर रहें

सावन में दूध का सेवन न करें

Related Articles

Back to top button