देश

Savitri Jindal: नवीन जिंदल की माँ सावित्री जिंदल ने छोड़ दी कांग्रेस, कही ये बड़ी बात

Savitri Jindal  चंडीगढ़: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सावित्री (84) ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’

Savitri Jindal आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ पी जिंदल के बेटे नवीन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरूक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button