Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, FCI में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगी भर्ती – RGH NEWS
जॉब अलर्ट

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, FCI में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगी भर्ती

Sarkari Naukri 2024 नई ​दिल्ली: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय खाद्य निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो योग्य उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fcivlts.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय खाद्य निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 6 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खास मौका है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 16 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट fcivlts.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:
नोएडा, उत्तर प्रदेश- 01 पद
चंडीगढ़ (आरओ पंजाब और आरओ हरियाणा)- 01 पद
आरओ उत्तर प्रदेश, लखनऊ- 01 पद
आरओ ओडिशा, भुवनेश्वर- 01 पद
आरओ तेलंगाना, हैदराबाद- 01 पद
जेडओ (डब्ल्यू), मुंबई- 01 पद

आयु सीमा: जो कोई भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 68 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

चयन प्रक्रिया: इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सूचना केवल चयनित उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।

सैलरी: किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 80,000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा।

Sarkari Naukri 2024 कैसे करें आवेदन: आवेदन पत्र का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को 15 दिसंबर तक निर्धारित पते पर भेजना होगा। पता है- “डिप्टी जनरल मैनेजर, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 16-20, बारहखंबा लेन, नई दिल्ली- 110001।” इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।


Related Articles

Back to top button