मनोरंजन

शादी से पहले रणबीर को संजय दत्त ने दी ऐसी सलाह, शरमा जाएंगी आलिया!

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें बी-टाउन के गलियारों में छाई हुई हैं. दोनों बहुत जल्द सात फेरे लेने वाले हैं. हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है.

इस बीच संजय दत्त ने शादी से पहले ही रणबीर और आलिया को बधाई दी है. इसके साथ ही संजय ने रणबीर को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुनकर आलिया भी शरमा जाएंगी.

रणबीर की शादी को लेकर संजय ने कही ये बात

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बातचीत के दौरान संजय (Sanjay Dutt) दत्त से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी कर रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह शादी कर रहे हैं, तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. आलिया (Alia Bhatt) तो मेरे सामने बड़ी हुई है.

संजय ने रणबीर को दी सलाह

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने आगे कहा कि शादी एक कमिटमेंट है, जिसे वो एक-दूसरे से कर रहे हैं. उन्हें ये अच्छी तरह से निभाना चाहिए. दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खुशी और शांति से आगे बढ़े. उन्होंने कहा- ‘रणबीर (Ranbir Kapoor) जल्दी से बच्चे करो और खुश रहो’.

मालूम हो कि कपूर परिवार से संजय दत्त के बहुत अच्छे संबंध है. रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

Related Articles

Back to top button