ऑटोमोबाइल

Samsung Galaxy : 6GB रैम, ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A35, जानें इसकी Qwality…

Samsung Galaxy : Samsung अपनी A सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A35 जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन के बारे में लीक्स आने लगे हैं और इसे अब बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी लिस्टेड देखा गया है। Samsung Galaxy A35 में कंपनी कुछ खास पेश कर सकती है। Samsung Galaxy S24 सीरीज आज ग्लोबल लेवल पर पेश की जाने वाली है। उसके बाद आने वाले स्मार्टफोन्स में कंपनी संभावित तौर पर अल्ट्रा मॉडर्न फीचर्स जैसे, AI के साथ डिवाइसेज को लॉन्च करने की राह पकड़ सकती है। फिलहाल आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy A35 के बारे में क्या अपडेट निकल कर आ रहा है।

Samsung Galaxy A35 को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर गीकबेंच (Geekbench) पर लिस्ट किया गया है। फोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर यह मॉडल नम्बर SM-A356U के साथ नजर आया है। यहां पर लिस्टिंग में कुछ अहम जानकारी इस डिवाइस के बारे में मिलती है। इसके मदरबोर्ड का कोडनेम s5e8835 है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर डिटेल्स यहां पता चलती हैं। चिप में 4 कोर 2GHz पर क्लॉक किए गए हैं जबकि अन्य 4 कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इससे पता चलता है कि फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस प्रोसेसर को Galaxy A54 और Galaxy M54 में भी देखा जा चुका है।

Read more: Stock market today: दिन की शुरुवात में ही शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी हुई नीचे…

Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंफिग्रेटेड रैम भी यहां पता चलता है। फोन 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी यहां रैम में अन्य विकल्प भी दे सकती है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 के साथ लिस्टेड है। डिवाइस के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर में 697 पॉइंट्स हासिल किए हैं जबकि मल्टी कोर में 2,332 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

Read more: UGC NET 2023 Result: अब इंतजार खत्म! आज जारी होंगे UGC NET दिसंबर 2023 के रिजल्ट..
Samsung Galaxy : फोन को लेकर इससे पहले आई एक रिपोर्ट में इसके रेंडर्स लीक होने का दावा किया गया था। जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A35 तीन कलर्स आइसब्लू, लिलैक और नेवी में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में दाईं ओर आइलैंड बम्प बताया गया है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन आ सकते हैं। फोन में राउंड कॉर्नर और एक प्लास्टिक फ्रेम होने की उम्मीद है। Galaxy A35 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button