salary के साथ हर महीने earn करे एक्स्ट्रा income
Extra income : सैलरी घर खर्चा चलाने के लिए काफी नहीं है तो आप दूसरे तरीकों से भी आसानी से पैसे कमा सकते हैं. इसलिए लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी |
बैंक प्लान
कई बैंकों में भी ऐसे प्लान होते हैं, जहां आप एक बार में पैसे निवेश कर देते हैं और आपको हर महीना ब्याज के रुपए में पैसा मिलते हैं. इसमें आपका पैसा सेफ भी रहता है और आपको हर महीना पैसा भी मिलता रहता है.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
यह देश के वरिष्ठ जनों के लिए एक विशेष स्कीम है. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल के लिए होती है, जिसके बाद 3 सालों के लिए भी बढ़ाया जा सकता है. इस पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलता है |
Sell Online
सस्ते स्मार्ट फ़ोन और इंटरनेट के बढ़ते दायरें के कारण सभी चीजें ऑनलाइन हो चुकी है। रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना हो या ग्रोसरी स्टोर से महीने भर का राशन का सामान, बस एक क्लिक पर सभी चीजें कुछ ही मिनटों में आपके पास उपलब्ध हो जाती है ।
इंटरनेट के कारण जितनी सुविधा आम जनता और ग्राहकों को हुई है उससे कई अधिक सुविधा खुद का व्यवसाय करने की सोच रखने वाले लोगो को हुई है।
इंटरनेट के माध्यम से कोई भी इंसान अपना ऑनलाइन स्टोर खोल सकता है या फिर ईकॉमर्स मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोडक्ट और सर्विसेज लिस्ट कर सकता है और दुनिया के किसी भी कोने से कही भी अपना सामान बेच सकता है।
Invest in Share Market
यदि आप नौकरी करते है और घर बैठे साइड इनकम सोर्स कि तलाश में है तो स्टॉक मार्केट अथवा शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है इसलिए शेयर बज़ाएर में निवेश करने से पहले शेयर बाजार में निवेश कैसे करते है यह जान लेना आपके लिए बहुत आवश्यक है।
यह भी पढ़े : तारक मेहता’ छोड़ने के बाद ऐसा हो गया पुरानी सोनू का हाल
यदि आपको शेयर बाजार का बिलकुल भी ज्ञान नहीं है और आपको शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से डर लगता है तो आपके लिए म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।
जहां पर आपके द्वारा किये गए निवेश को प्रोफेशनल और एक्सपर्ट द्वारा मैनेज किया जाता है जिसके कारण आपके पैसे पर जोखिम शेयर बज़ाएर में डायरेक्ट निवेश के मुकाबले काफी काम रहता है।
Network Marketing
Extra income : आज के समय में नेटवर्क मार्केटिंग एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। इसके लिए अब अलग से ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट तक खुल चुके है। लोग नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों से जुड़ कर अपने सपनो को साकार कर रहे है।
आप भी नेटवर्क मार्केटिंग के किसी अच्छी कंपनी के साथ जुड़ कर पार्ट टाइम काम कर सकते है और अच्छा पैसा कमा सकते है।



