ट्रेन हादसा! यहां उतरे - पटरी से डिब्बे; रेलवे में मची अफरा तफरी – RGH NEWS
देश

ट्रेन हादसा! यहां उतरे – पटरी से डिब्बे; रेलवे में मची अफरा तफरी

Saharanpur Train Accident

देश में ट्रेन हादसा आये दिन सुनने को मिल ही रहे है  इसी बीच आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ था, जो पटरी पर बिखर गया। मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से बामहेड़ी की ओर जा रही थी। जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे से रेलवे अधिकारियों में अफरा तफरी जरूर मच गई। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी डिब्बों के उतरने का कारण तलाशा। मालगाड़ी के लिए अलग से बनाई गई पटरी पर हादसा हुआ है, जो 7 नंबर लाइन से टपरी की ओर जा रही थी।

Read More:Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़िये दैनिक राशिफल

रेलवे विभाग ने शुरू की हादसे की जाँच- पड़ताल..!!

रेलवे विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है और अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। क्योंकि हादसा मालगाड़ी के लिए बनाई गई पटरी पर हुआ है।

Read More:Cg News:  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों जारी होगी राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले 1000-1000 रुपये की राशि

Saharanpur Train Accident

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि: हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मालगाड़ी की गति और पटरी की स्थिति की जांच की जा रही है। इस हादसे से रेल यात्रियों में चिंता है, लेकिन रेलवे विभाग ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button