देश

Saharanpur Accident: भीषण सड़क हादसा; कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Saharanpur Accident जिले के थाना गागलहेड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खनिज से लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जाम हटाने व भीड़ को शांत करने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

 

अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के साले की गुरुवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। कार में महेंद्र, महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 वर्ष), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे। गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। धमाके जैसी आवाज के बाद पूरा इलाका दहल उठा। कार पल भर में पूरी तरह पिचक गई और अंदर बैठे सभी लोगों की दबकर मौत हो गई।

 

Read more Realme C85 5G: 7,000mAh बैटरी के साथ Realme C85 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स..

 

सीएम ने जताया दुख

Saharanpur Accidentहादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सदर, थाना गागलहेड़ी पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। वाहन को हटाने और शवों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों की भीड़ के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाएं और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

Related Articles

Back to top button