Sahara Refund: सहारा में आपका भी फंसा है पैसा? अब 10 लाख रुपये तक का मिलेगा रिफंड, यहां जानें पूरा प्रोसेस – RGH NEWS
बिजनेस

Sahara Refund: सहारा में आपका भी फंसा है पैसा? अब 10 लाख रुपये तक का मिलेगा रिफंड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Sahara Refund अगर आपने सहारा इंडिया में निवेश किया था और क्लेम करने के बावजूद आपका पैसा अभी तक आपके खाते में नहीं आया है, तो आपके लिए राहत की खबर है। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल ने अब एक बार फिर से रीसबमिशन का ऑप्शन खोल दिया है। यह सुविधा उन डिपॉजिटर्स के लिए है, जिनके क्लेम में कमियां बताई गई थीं या जिनका भुगतान किसी कारणवश नहीं हो पाया था। अब वे अपने क्लेम को सुधार कर दोबारा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं और अपने पैसों की वापसी की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

 

रीसबमिशन प्रक्रिया

फिलहाल यह सुविधा 10 लाख रुपये तक के डिपॉजिटर्स के लिए उपलब्ध है। रीसबमिशन के तहत, डिपॉजिटर्स अपने क्लेम की कमियों को सुधार कर पोर्टल पर दोबारा प्रस्तुत कर सकते हैं। एक बार सही तरीके से क्लेम जमा होने के बाद इसे 45 वर्किंग दिनों के भीतर प्रोसेस कर दिया जाएगा। यह पूरा प्रोसेस डिजिटल और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, ताकि डिपॉजिटर्स को परेशानी न हो।

 

Read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर

 

अब तक 50,000 रुपये तक के क्लेम प्रोसेस

Sahara RefundCRCS-सहारा रिफंड पोर्टल में पहले से जमा हुए एप्लीकेशन में 50,000 रुपये या उससे कम के क्लेम उन डिपॉजिटर्स को प्रोसेस कर दिए गए हैं, जिनके क्लेम वेरिफाई हो सके। जिनके क्लेम में कमियां पाई गईं, उन्हें पोर्टल के माध्यम से कमी का मैसेज भेजा गया। अब यह रीसबमिशन पोर्टल कमियों को दूर करने के बाद क्लेम को दोबारा जमा करने की सुविधा प्रदान करता है

 

अप्लाई का फुल प्रोसेस

आवेदन करते समय ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही भरें. आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण बिल्कुल सही होना चाहिए. गलत जानकारी देने पर क्लेम फिर से अटक सकता है. वहीं अगर आपने 50 हजार रुपये तक के लिए क्लेम कर चुके हैं तो 45 दिन के बाद स्टेट्स चेक करें.

रीसबमिशन के लिए पोर्टल

(https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home) पर जाएं. अगर आपको रीसबमिशन प्रक्रिया में कोई तकनीकी कठिनाई या मदद चाहिए, तो आप पोर्टल के हेल्पडेस्क से सहायता ले सकते हैं. इसके लिए पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 011-20909044 और 011-20909045 पर संपर्क कर सकते हैं.

सरकारी अनुमान के मुताबिक सहारा-SEBI खाते में करीब 26,000 करोड़ रुपये जमा है, जिसमें से 5,000 करोड़ रुपये रिफंड के लिए अलग किए गए थे. केंद्र सरकार ने साल 2022 में बताया था कि सहारा इंडिया ग्रुप की कंपनियों में कुल निवेशकों का संख्या करीब 13 करोड़ है, और इन निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक फंसे हुए हैं.

 

Related Articles

Back to top button