Russia Earthquake: 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के साथ कांपी इस देश की धरती, रूस-जापान में सुनामी का Alert…

Russia Earthquake रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। अब रूस और जापान के कई इलाकों में सुमानी की लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की शुरुआती तीव्रता 8 मापी गई थी। हालांकि, अब इसे अपडेट कर के 8.8 कर दिया गया है। रूस और जापान के साथ ही अमेरिका के हवाई, अलास्का और कनाडा के वेस्ट कोस्ट में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
रूस-जापान में सुनामी
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आ गई है। सुनामी की लहरों के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जापान खतरे में है- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भूकंप और सुनामी को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें!”
Read more Top News In Raigarh: ट्रेलर यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
कितनी ऊंची लहरें उठ सकती हैं?
Russia Earthquake
(Russia Earthquake) Tsunami चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी है कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार-भाटे से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।