बिजनेस

Rules Changes 1 February 2026 : आज से देश में हुए कई बड़े बदलाव, जाने क्‍या सस्‍ता और क्‍या महंगा हुआ!

Rules Changes 1 February 2026

हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होते हैं, जिसके साथ ही कई चीजों की कीमतों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। आज, 1 फरवरी को कई नए नियम लागू हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि आज कौन सी वस्तुएं सस्ती हुई हैं और किन चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई है। इन परिवर्तनों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यहां पर पूरी सूची देख सकते हैं।

Read Raigarh News: CMO के संरक्षण में धधक रहे अवैध ईंट भट्टे,किरोड़ीमल नगर में वर्षों से कानून की खुलेआम अनदेखी, कलेक्टर से शिकायत के बाद मचा हड़कंप

 

  1. क्या महंगा हुआ? (महंगी चीजें)
    कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG): बजट से ठीक पहले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 49 से 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,740.50 रुपये हो गई है. राहत की बात ये है क‍ि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

LPG CYLINDER: आम जनता को मिली खुशखबरी, अब 400 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानें पूरी डिटेल 

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद: सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर नई एक्साइज ड्यूटी और ‘हेल्थ सेस’ लागू कर दिया है. इससे सिगरेट (खासकर लंबी और फिल्टर वाली), गुटखा और पान मसाला आज से महंगे हो गए हैं

 

विदेशी सामान (संभावित): बजट घोषणा के बाद विदेशों से आने वाले लग्जरी सामान, जैसे प्रीमियम फोन, घड़ियाँ और इंपोर्टेड कारें महंगी हो सकती हैं.

 

  1. क्या सस्ता हुआ?
    हवाई सफर (ATF): विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में कटौती की गई है. इससे आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट सस्ते हो सकते हैं.

मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स: बजट में मोबाइल पार्ट्स पर ड्यूटी घटने की उम्मीद है, जिससे भारत में बनने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं.

FASTag नियम: NHAI ने FASTag के लिए KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया खत्म कर दी है. अब नए FASTag के लिए बार-बार पेपरवर्क की झंझट नहीं होगी, यह जिम्मेदारी बैंकों की होगी.

Fastag
Fastag
  1. नियमों में बड़े बदलाव (Rule Changes)
    बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड: ICICI Bank और कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले ‘BookMyShow’ के फ्री मूवी टिकट बेनिफिट्स आज से बंद हो गए हैं.

HDFC Bank: इनफिनिया (Infinia) क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की सीमा अब महीने में केवल 5 बार तय कर दी गई है.

PNB: जिन ग्राहकों का KYC अपडेट पेंडिंग है, उन्हें 2 फरवरी तक का समय दिया गया है, वरना अकाउंट फ्रीज हो सकता है.

शेयर बाजार: आज रविवार होने के बाद भी स्टॉक एक्सचेंज (BSE/NSE) बजट के कारण खुले हैं. आप आज भी ट्रेडिंग कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button