आज से बदल दिये गए 5 जरूरी नियम, सुकन्या समृद्धि योजना और TDS से जुड़े बदलाव

Rules Change form 1st October : हर महीने के शुरुवात में कुछ- कुछ ना बदलाव होते रहते है वैसे ही अक्टूबर महीने की पहली तारीख को आज देश में कई बदलाव हो गए हैं जैसे की आधार कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, एचडीएफसी और टीडीएस के नियमों में बदलाव हुए हैं
Rules Change form 1st October
ये है 5 बड़े बदलाव –
1.Aadhaar Card
पैन-आधार कार्ड से संबंधित बदलाव 1 अक्टूबर से हुए हैं। दरअसल, पैन आवेदन के लिए के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ-साथ आयकर टैक्स रिटर्न में आधार एनरोलमेंट आईडी जरूरी नहीं होगा। इस कदम को डुप्लीकेशन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने उठाया है।

2.Public Provident Fund(PPF)
सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ से संबंधित ये बदलाव को 1 अक्टूबर से लागू किया जा रहा है। दरअसल, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सितंबर में पीपीएफ को नियमित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिन्हें लागू किया जा रहा है। एक से ज्यादा पीपीएफ खाताधारकों को सिर्फ एक अकाउंट पर भी प्लान की दर के मुताबिक ब्याज मिलेगा। अन्य पीपीएफ खाते में जमा रकम पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।

3.Sukanya Samriddhi Yojana
आज से अब अभिभावक द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी बेटियों के खाते को संचालन करने की अनुमति है। नए नियम के अनुसार किसी शख्स की ओर से खोला गया बेटी का सुकन्या समृद्धि स्कीम अकाउंट कानूनी रूप से अभिभावक का नहीं होता है। इसलिए इन खातों को बेटी के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

4.HDFC Credit Bank
HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों के लिए Apple के प्रोडक्ट के लिए मिले रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करने की लिमिट तय की जाएगी। ऐसे में एचडीएफसी ग्राहकों के लिए महीने में सिर्फ एक बार इन रिवार्ड पॉइंट्स को यूज करने की अनुमति मिल सकेगी।

5.Tax Deducted at Source(TDS)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024 के दौरान टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स के नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया था, जो 1 अक्टूबर से लागू हो रहा है। नियम के अनुसार केंद्र या राज्य सरकार के बॉन्ड से अगर आपकी 1 साल की आय 10,000 से अधिक है तो 10 प्रतिशत टीडीएस देना होगा।




