RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में निकली 11,127 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में निकली 11,127 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में हजारों पद भरे जाएंगे। नोटिफिकेशन आने के बाद उम्मीदवारों के बीच आवेदन प्रक्रिया को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

 

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

read more Train Ticket Cancellation Rule: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस दिन से होगा लागू

 

कुल पद और वेतन (Total Posts and Salary)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में भरे जाएंगे। अलग-अलग जोनों के हिसाब से पदों का बंटवारा नोटिफिकेशन में बताया जाएगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्राप्त करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये की शुरुआती सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे।

 

योग्यता क्या होनी चाहिए? 

RRB ALP Recruitment 2026असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) होगा। इसके बाद CBT-2 आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवार अंत में रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर नियुक्त होंगे।

Related Articles

Back to top button