Rozgar Mela: PM Modi ने 71 हजार युवाओं को बांटे ज्वॉइंनिंग लेटर, इन विभागों में मिली नौकरियां….

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के 71000 युवाओं को आज अप्वाइंटमेंट लेटर. इन युवाओं को चयन रोजगार मेले के माध्यम से किया गया है.
रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 71,000 युवाओं को आज, 16 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अप्वाइंटमेंट लेटर दिए.साथ ही पीएम ने चयनित युवाओं को संबोधित भी किया. राजगार मेले का आयोजन देश के 22 राज्य में किया गया. इस मेले का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है.
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आगामी लोक सभा चुनाव के पहले 10 लाख युवाओं का नौकरियां दी जाएं, इसी को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. आज, 16 मई को पांचवें रोजगार मेले का आयोजन किया गया. Rojgar Mela का आयोज 22 राज्यों में 45 केंद्रों पर किया गया.
इन 71 हजार चयनित युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, कनिष्ठ लिपिक-सह-टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा लिपिक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, जैसे विभिन्न पदों पर नौकरियां मिली हैं. वहीं सहायक कुलसचिव और असिस्टेंट प्रोफेसर के भी पद शामिल हैं.



