छत्तीसगढ़

Rojgar Mela 2024: PM मोदी आज देंगे एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela 2024 रायपुर : अब तक रोजगार मेला के 11 चरण देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें केन्द्र सरकार के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया के उपरांत करीब 7 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज रोजगार मेला का 12वां चरण है। आज पीएम मोदी 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।

Read more: Aaj Ka Rashifal: इस तीन राशि वालों के बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, जानिए सभी अपने राशियों का हाल

Rojgar Mela 2024 राजधानी रायपुर से लगे आरंग स्थित crpf ग्रुप सेंटर में आज वर्चुअल कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से आज नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस मिशन कर्मयोगी को केंद्र सरकार के विभागों में जो भर्तियां हो रही हैं, उसके साथ राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का भी समर्थन मिल रहा है। इस मिशन कर्मयोगी के तहत जिन नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना है।

Related Articles

Back to top button