Rode Accident: दर्दनाक सड़क दुर्घटना! अनियंत्रित ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर; 5 पुलिसकर्मियों की मौत. अन्य 3 गंभीर रूप से हुए घायल
Rode Accident: झारसुगुड़ा जिले में रविवार यानि आज तड़के की सुबह झारसुगड़ा सदर थाना के ठीक सामने पुलिस की पीसीआर वैन (बोलेरो) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जबरजस्त भिड़ंत। इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
Read More: How to Check EPFO Balance: अब घर बैठे कैसे? चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस, यहां जानें पूरी डिटेल्स
मृतकों की हुई पहचान
शहीद हुए पुलिसकर्मियों में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ, एआर के काशीराम भोई व देबदत्त सा और होमगार्ड भक्रबंधु मिर्धा शामिल हैं। ये सभी ड्यूटी पर तैनात थे जब सामने से आ रहे वेकाबू ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में

जांच में जुटा प्रशासन
झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि पुलिस ने घातक ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तथा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हालांकि इस सड़क हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



