देश

Road Accident News: बस और ऑटोरिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर से मौके पर ही 6 लोगों की मौत..

Road Accident News गुजरात के पाटन जिले में बृहस्पतिवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई।

 

Read More: Waqf Amendment Act SC Hearing: वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त, जानिए कोर्ट ने अंतरिम आदेश में और क्या-क्या कहा?

 

Road Accident News पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी के नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।’’

 

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर से विधायक और भाजपा नेता लाविंगजी ठाकोर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पाटन जिले में हुई इस दुर्घटना में कितने लोग मारे गए?

इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल था।

पाटन जिले की यह दुर्घटना किस समय हुई थी?

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर हुई।

क्या इस दुर्घटना के कारण बस चालक पर कोई कार्रवाई की जाएगी?

Road Accident News पुलिस ने प्रथम दृष्टया ऐसा माना है कि बस चालक ने आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया। घटना की जांच जारी है, और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button