देश

Road Accident: सड़क पर बिछ गई लाशें, दो बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर से 8 लोगों मौके पर मौत

Road Accident तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें से 8 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बस से कूदे यात्री

हादसे के बाद सड़क पर ही लाशें बिछ गईं। दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मचती रही। घायल यात्री क्षतिग्रस्त बस की खिड़की और सामने वाले शीशे से कूदते हुए नजर आए। मंजर देख हर कोई दहशत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई।

 

 

 

मरने वालों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल

इस सड़क हादसे की जानकारी देते हुए जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में 8 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।

 

 

 

read more CG SIR Update: छत्तीसगढ़ में नई मतदाता सूची 1 जनवरी 2026 से लागू, अब तक 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

 

 

20 से अधिक लोग हुए घायल

Road Accidentपुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह आमने-सामने की टक्कर थी, कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button