Road Accident: भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident संभल (Sambhal) में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम को कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हुई जिसके बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरा पिचक गया और कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं।

 

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में एक बड़ा हादसा हो गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम को कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हुई जिसके बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरा पिचक गया और कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचकर भर्ती किया गया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के पास हुआ है।

 

Read more PNB KYC News: PNB में है आपका भी खाता, तो फटाफट कर लें ये काम, वरना 2 दिन बाद बंद हो जाएगा आपका सेविंग अकाउंट!

 

पुलिस ने जांच में पाया कि कार में सवार परिवार अमरोहा के आदमपुर का है। सभी लोग रिश्तेदार की शादी की दावत से वापस लौट रहे थे। जिसके बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर गलत साइड से आ रहा लॉडिंग पिकअप से कार को टक्कर मार दी।

 

 

Road Accidentपुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गाड़ियों की हालत देखकर लग रहा स्पीड बहुत तेज थी। कार में एक पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे थे। करीब 7 लोग सवार थे। पिकअप में सवार दो घायलों को भी चोट आई है। कार और पिकअप सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डीएम राजेश पैंसिया ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button