RITES Recruitment 2025: RITES में निकाली इतने पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
RITES Recruitment 2025 रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती (RITES Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलेरी स्ट्रक्चर, सिलेक्शन प्रोसेस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। आवेदन के लिए पोर्टल 12 नवंबर तक खुलेगा रहेगा।
रिक्त पदों की संख्या कुल 600 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सिविल, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी, मैकेनिक, मेटालर्जी, केमिकल और केमिस्ट्री स्ट्रीम के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर होगी। सबसे अधिक पद सबसे अधिक सिविल क्षेत्र के लिए खाली हैं, नॉर्थ में 90, ईस्ट में 140, वेस्ट रीजन में 135 और साउथ रीजन में 100 वैकेंसी हैं। इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के लिए रिक्त पदों की संख्या 27 है।
इतनी लगेगी फीस
आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। फीस पेमेंट से संबंधित समस्या या प्रश्न के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार 011-33557000 (एक्स्टेन्शन कोड 13221) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा pghelpdesk@hdfcbank.com पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, MPPGCL ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर जैसे 131 पदों पर निकाली भर्ती
ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसका वैटेज 100% होगा। परीक्षा का सिलेबस नोटिफिकेशन में दिया गया है। 23 नवंबर 2025 को देशभर के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी पदों के लिए एक ही दिन एग्जाम होगा। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50% है। एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 45% है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। नियुक्ति के बाद 16, 638 रुपये बेसिक पे मिलेगा। मासिक सीटीसी 29,735 रुपये और एनुअल सीटीसी 3, 56, 819 रुपये होगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rites.com/ पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख सकते हैं।



