RGHNEWS: 432 नग नशीली कैप्शुल के साथ आरोपी गिरफ्तार..... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS: 432 नग नशीली कैप्शुल के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़ न्यूज: एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा टीआई अमित सिंह द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवायें बेच रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आरोपी पर NDPS Act के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

एसपी अभिषेक मीना द्वारा पिछली मीटिंग पर प्रभारियों को उनके क्षेत्र में मादक पदार्थों एवं नशील दवा बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया था जिस पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा अपने सक्रिय मुखबिरों को क्षेत्र में ऐसी गतिविधयों पर निगाह रखकर सूचनाएं देने निर्देशित किये थे । इसी कड़ी में आज दिनांक 30.03.2022 के दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिला कि पुराना जिंदल बैरियर लकड़ा फेब्रिकेशन के सामने रायगढ़ रोड़ घरघोड़ा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है ।

सूचना पर टीआई अमित सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर रेड कार्यवाही किया गया । जहां एक व्यक्ति कैप्शूल बेचता मिला पूछताछ पर अपना नाम दीपक वारे पिता सोहन वारे उम्र 22 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 4 घरघोड़ा बताया जिसके पास से 3 पैकेट में Tapintadal Capsuls 25 mg Spasmo Proxyvont Plus रखा हुआ था जिसके प्रत्येक पैकेट में 18 पत्ता कुल 432 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल कीमती 4,266 रुपए पाया गया ।

आरोपी दीपक वारे द्वारा अवैध रूप से कैप्शूल की बिक्री करना बताया गया है जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 21 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम, आरक्षक बीरबल भगत, नरेंद्र पैकरा, महिला आरक्षक सीमा लकड़ा शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button