*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ जिले के यहां का है घटना बाजार से लौट रहा था व्यापारी की अचानक कुछ ऐसा हुआ कि खून से लथपथ हालत में उसे सड़क पर गिरा हुआ देखा गया,व्यापारी की हालत गंभीर, अस्पताल में ………. पढ़िये पूरी खबर RGHNEWS पर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ जिले के यहां का है घटना बाजार से लौट रहा था व्यापारी की अचानक कुछ ऐसा हुआ कि खून से लथपथ हालत में उसे सड़क पर गिरा हुआ देखा गया,व्यापारी की हालत गंभीर, अस्पताल में ………. पढ़िये पूरी खबर RGHNEWS पर…!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी खरसिया, 01 अक्टूबर। खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक सक्ति का व्यापारी जो बेहरचुआ बाज़ार से लौट रहा था। बरगढ़ खोला के ग्राम साजापाली गाड़ापाली के जंगल रास्ते पर एक व्यक्ति घायल अवस्था रक्त रंजिश हालत में उन्हें खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ देखा गया। उक्त दृश्य को देखकर कुछ लोगों ने जोबी चौकी के प्रभारी को सूचित किया। लोगो द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि उक्त घायल व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई और लुटेरो ने उनकी हालत कर दी होगी लेकिन सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शक्ती के हटरी चौक निवासी राजेन्द्र सोनी के साथ शुक्रवार की शाम तकरीबन 7 बजे खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सजापाली के पास बेहराचुआ बाजार से लौटते के दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

अज्ञात हमलावरों के राजेन्द्र सोनी के पास रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लूटकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को आसपास के लोगांे के द्वारा खरसिया अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां सिर में लगे गंभीर चोट को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि 1 अक्टूबर की शाम राजेन्द्र सोनी बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उन पर प्राणघातक हमला किया और उनके पास रखे सामान को लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक यह पता नही चला है कि लुटेरों की संख्या कितनी थी और व्यापारी से कितने मूल्य का सामान व नगदी लुटेरों ने लूटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button