RGHNEWS ब्रेकिंग :- ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार…तीन दिन की पूछताछ के बाद NCB ने किया गिरफ्तार

RGHNEWS प्रशांत तिवारी मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच कर रही एनसीबी मंगलवार को अभिनेत्री और राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी रिया को एनडीपीएस की कई धाराओं में गिरफ्तार कर सकती है. एनसीबी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उसे रिया को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी होगी. सूत्रों ने यह भी बताया है कि ऐसा संभव है कि रिया का अन्य लोगों से आमना-सामना कराए जाने पर वह और सच बताएं और हो सकता है उन्हें कई जगहों पर ले जाने की भी जरूरत पड़े.
ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती के तौर पर 10वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले 9 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आज लगातार चौथे दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
इससे पहले एजेंसी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में ‘रिया का सहयोग’ मिल रहा है. बता दें कि 14 जून को 34 वर्षीय राजपूत मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे.
रिया से सोमवार को पूछताछ करने के बाद एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से कहा था कि एजेंसी ‘पेशेवर और व्यवस्थागत तरीके से अपना काम कर रही है’ और इस मामले में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी अदालत को देगी.



