रिटायर्ड अधिकारी से 1.22 करोड़ रुपए की ठगी, स्कीम का झांसा देते रहे आरोपी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रिटायर्ड अधिकारी से 1.22 करोड़ रुपए की ठगी, स्कीम का झांसा देते रहे आरोपी

भिलाई। जुनवानी निवासी बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी डी सिंह बीमा पॉलिसी के नाम पर वर्ष 2013 से 2021 के बीच 1.22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इस दौरान 6 अलग-अलग स्कीम में निवेश कराने की बात कहकर उनसे रुपए ऐंठ गए।

अधिकारी ने सेवानिवृत्ति के बाद मिले 90 लाख रुपए भी आरोपियों के पास जमा करा दिए। यह राशि एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में पैसा जमा कराए जाने के नाम पर की गई।

आरोपियों ने 4 सौ ऑनलाइन ट्रांजिक्शन और 16 चेक के माध्यम से यह ठगी की। आरोपियों से एक बार भी मुलाकात नहीं हुई। आरोपियों ने सभी पॉलिसी के मामले में 1.80 करोड़ रुपए लौटाने की बात कही। 24 जून 2021 में मामले की शिकायत की। नोयडा और दिल्ली के गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई।

ठगी के दौरान सिर्फ तीन मोबाइल नंबरों का उपयोग किया। मनीषा शर्मा व अनुज मेहता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मनीषा शर्मा ने सबसे पहले पीड़ित से फोन पर बात करना शुरू किया।

उसने खुद को आरबीआई का अफसर बताया। इसके बाद उसने अनुज मेहता से बात कराई। इसके बाद कांफ्रेंस में महिला अमित, एमएच चौटाला, अरुण मेहता और संजय मिश्रा से भी समय समय पर बड़ा अफसर बताकर बात कराई। पुलिस के मुताबिक इस तरह की ठगी दिल्ली और नोयडा की गैंग करती है।

बीमा पॉलिसी और टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। इसके पहले खुर्सीपार की 55 वर्षीय बुजुर्ग से भी इसी तरह टॉवर लगाने और बीमा पॉलिसी के नाम पर 55 लाख रुपए की ठगी कर चुके है। पुलिस की खोजबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button