देश

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण

Republic Day 2026 देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं थोड़ी देर में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड भी निकाली जाएगी। 26 जनवरी देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है

 

कर्तव्य पथ पर की गई पुष्पवर्षा

ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। इस हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया

भारतीय अंतरिक्ष यात्री, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

 

read more Rashifal: गणतंत्र दिवस पर कर्क समेत इन 2 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण

Republic Day 2026राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी रूप से विकसित 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

Related Articles

Back to top button