Repo Rate Cut: RBI देने वाला है दिवाली तक बड़ा गिफ्ट, अक्टूबर में इतनी कम हो जाएगी आपके Home Loan की EMI

Repo Rate Cut अगले महीने अक्टूबर में आरबीआई द्वारा आम आदमी को बड़ा तोहफा मिल सकता है। अक्टूबर में आरबीआई द्वारा मौद्रिक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate Cut) और अन्य वित्तीय संबंधित फैसले लिए जाते हैं।
इस साल आरबीआई ने अब तक की हर बैठक में रेपो रेट में कटौती की है। वहीं अब मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर में होने वाली बैठक में भी Repo Rate Cut किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले महीने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती आ सकती है।
रेपो रेट का सीधा असर लोन के ब्याज दर पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन्हें होता है, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हो। आइए जानते हैं कि अगर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती होती है, तो आपके होम लोन की ईएमआई कितनी कम होगी?
इसे हम कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे।
कैलकुलेशन
Repo Rate Cutहमने कैलकुलेशन के दौरान ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती मानी है। अभी होम लोन का सबसे कम ब्याज 7.35 फीसदी है। अगर इसमें 0.25 फीसदी घटाया जाएं, तो ये 7.10 फीसदी हो जाता है।
इसके साथ ही हमने लोन अवधि 20 साल मानी है।
अभी कितनी देनी होती है EMI?
लोन अमाउंट | ब्याज | ईएमआई |
30 लाख | 7.35% | ₹23893 |
50 लाख | 7.35% | ₹39822 |
75 लाख | 7.35% | ₹59,733 |
आगे कितना होगा EMI?
लोन अमाउंट | ब्याज | ईएमआई |
30 लाख | 7.10% | ₹23,439 |
50 लाख | 7.10% | ₹39,066 |
75 लाख | 7.10% | ₹58598 |
अब जानते हैं कि रेपो रेट में 0.25 की कटौती के बाद होम लोन की ईएमआई में कितनी बचत होगी।
कितनी होगी बचत?
लोन अमाउंट | अब की ईएमआई | भविष्य में ईएमआई | बचत |
30 लाख | ₹23893 | ₹23,439 | ₹454 |
50 लाख | ₹39822 | ₹39,066 | ₹756 |
75 लाख | ₹59,733 | ₹58598 | ₹1135 |
अगर कोई फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लेता है तो उसके ब्याज दर में तुरंत कटौती देखी जाएगी।