Renault Triber Facelift: भारत में सबसे सस्ती 7 सीटर कार ‘Renault Triber Facelift’ लॉन्च, कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू..

Renault Triber Facelift : फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती 7-सीटर कार ‘Renault Triber’ के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. इस कॉम्पैक्ट MPV को तकरीबन 6 साल के बाद कोई बड़ा अपडेट मिला है. इससे पहले हल्के-फुल्के अपडेट के साथ ही ये कार पेश की जाती रही है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस नई ट्राइबर की कीमत 6.29 लाख रुपये से 8.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच तय की गई है.

नई Renault Triber के वेरिएंट
कंपनी ने इस कार को कुल 4 वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है. इसके बेस वेरिएंट ऑथेंटिक की कीमत 6.29 लाख रुपये है. जिसमें कुछ बेसिक फीचर्स दिए गए हैं. वही सेकंड वेरिएंट इवोल्यूशन की कीमत 7.24 लाख रुपये, मिड वेरिएंट टेक्नो में कुछ ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये है. इसके अलावा टॉप वेरिएंट इमोशन की कीमत 8.64 लाख रुपये है.
Renault Triber फेसलिस्ट के वेरिएंट और कीमत
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| ऑथेंटिक | 6.29 लाख |
| इवोल्यूशन | 7.24 लाख |
| टेक्नो | 7.99 लाख |
| इमोशन | 8.64 लाख |
परफॉर्मेंस: 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 18.2 से 20kmpl का माइलेज
ट्राइबर में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। ये 72PS की पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है। कोई नया टर्बो इंजन नहीं है, जैसा कि उम्मीद थी। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ आता है। टॉप वैरिएंट (इमोशन AMT) में AMT का ऑप्शन है, जिसकी एक्स्ट्रा कॉस्ट करीब 52,000 रुपए है।
माइलेज: कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज 18.2 से 20kmpl है। इसमें CNG किट का ऑप्शन भी है। इसकी कीमत करीब 79,000 रुपए है। ये डीलरशिप पर लगाई जा सकती है। CNG में परफॉर्मेंस थोड़ी कम होगी, लेकिन फ्यूल की बचत के लिए अच्छा है।
पिछले मॉडल से महंगी हुई कार
नए अपडेट और फीचर्स में किए गए बदलाव के बाद कार की कीमत में थोड़ा इजाफा देखने को मिलता है. पिछला मॉडल 6.15 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 8.98 लाख रुपये तक जाता है. यानी वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में 14,000 रुपये से 41,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. रेनॉल्ट की नई ट्राइबर में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स हैं, जो किसी भी फेसलिफ्ट मॉडल में खास तौर पर देखने को मिलते हैं. तो आइये देखें कैसी है नई रेनॉल्ट ट्राइबर-
तौर पर इस कार में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो वाइपर, ऑटो हेडलैंप, ऑटो फोल्ड ऑउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVMs) और भी बहुत कुछ शामिल हैं. सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं. ये सभी सुविधाएँ सभी चारों वेरिएंट में मिलेंगे.
इंजन और परफॉर्मेंस
जैसी की उम्मीद थी, कंपनी ने इस कार के इंजन मैकेनिज़्म में कोई बदलाव नहीं किया है. इस कार में पहले की ही तरह 1-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 72 एचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. बता दें कि, यही इंजन काइगर एसयूवी में भी मिलता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है.
Renault Triber Faceliftरेनॉल्ट को इस नए फेसलिफ्ट मॉडल के साथ कुछ नए इंजन ऑप्शन जरूर देने चाहिए थें. क्योंकि लंबे समय से ग्राहकों की मांग रही है कि इस कार को ज्यादा बड़े और पावरफुल इंजन के साथ पेश किया जाए. हालांकि कंपनी ने इस कार के साथ CNG रेट्रोफिटमेंट की सुविधा दी है जो डीलरशिप लेवल पर उपलब्ध होगी. इसके लिए ग्राहकों को अलग से पैसे चुकाने होंगे. इस रेट्रोफिटमेंट पर कंपनी 3 साल की वारंटी दे रही है.



