Renault जल्द लॉन्च करेगी अपनी दमदार SUV

Renault Kardian SUV : रेनॉल्ट ने आखिरकार नई कार्डियन एसयूवी को रिवील कर दिया है। नई रेनॉल्ट कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी को दक्षिण अमेरिका सहित उभरते बाजारों में बेची जाएगी। यह वह बाजार होंगे, जहां कंपनी काइगर सब-4 मीटर एसयूवी को नहीं बेच रही है।
इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है SUV
रेनॉल्ट कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी नए सीएमएफ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4.12 मीटर है। यह प्लेटफॉर्म उभरते बाजारों के लिए डिजाइन और डेवलप किया गया है। नई कार्डियन सीधे फिएट पल्से को टक्कर देगी, जो दक्षिण अमेरिकी बाजार में बिक रही है। स्टाइल की बात करें तो नई रेनो कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी में चंकी बंपर, रेनॉल्ट सिग्नेचर डबल-लेयर बड़ी ग्रिल और इसके ऊपर की तरफ एलईडी डीआरएल और निचले बंपर पर मेन यूनिट के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है। पीछे की तरफ कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी में सी-शेप्ड टेल-लैंप्स हैं।
Read more: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की बड़ी घोषणा
Renault Kardian में मिलेंगे ये फीचर्स
Renault Kardian SUV : रेनॉल्ट ने कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी को रग्ड लुक देने के लिए इसमें काफी मात्रा में फॉक्स एल्यूमीनियम इंसर्ट जोड़े हैं। काइगर के समान रेनॉल्ट कार्डियन एसयूवी में कूप जैसा बॉडीशेल और हाई ग्राउंड क्लियरेंस है, जिसमें व्हील आर्च पर बड़े पैमाने पर क्लैडिंग है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील हैं। रेनो कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी के केबिन में बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फॉक्स ब्रश्ड एल्युमिनियम, ड्राइव मोड सिलेक्टर और पियानो ब्लैक फिनिश के साथ वुड इंसर्ट हैं। नई रेनो कार्डियन कॉम्पैक्ट एसयूवी में नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 125bhp और 220Nm जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड ड्युअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।



