Relief from inflation will soap: क्या सस्ते होंगे साबुन-तेल समेत रोजमर्रा के सामान ? FMCG कंपनियों ने दिए संकेत – RGH NEWS
बिजनेस

Relief from inflation will soap: क्या सस्ते होंगे साबुन-तेल समेत रोजमर्रा के सामान ? FMCG कंपनियों ने दिए संकेत

Relief from inflation will soap रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले साबुन, तेल, बिस्किट और पैक्ड फूड जैसे सामान की कीमतों को लेकर आम लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि क्या अब ये चीजें सस्ती होंगी? देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों के ताजा संकेतों से उम्मीद जगी है कि आने वाले महीनों में राहत मिल सकती है. कंपनियों ने अपनी लागत को लेकर भी जानकारी दी है, जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है आने वाले दिनों में एफएमसीजी प्रोडक्ट के दाम को हों.

 

 

कंपनियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में कच्चे माल की महंगाई ने उनके खर्च बढ़ा दिए थे, लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं. खाद्य तेल, गेहूं, नारियल और कुछ जरूरी रसायनों की कीमतों में नरमी आई है. इससे कंपनियों पर लागत का दबाव कम हुआ है. जब लागत संभली रहती है, तो दाम बढ़ाने की जरूरत भी कम पड़ती है.

 

 

बाजार में लौटेगी रौनक

उद्योग से जुड़े दिग्गजों का मानना है कि अगली वित्तीय वर्ष में उनकी कमाई का आधार दाम बढ़ाने के बजाय बिक्री की मात्रा होगी. यानी कंपनियां ज्यादा सामान बेचकर ग्रोथ हासिल करना चाहती हैं. अच्छी फसल, बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और जीएसटी दरों में सुधार से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मांग बढ़ने की उम्मीद है. इससे बाजार में रौनक लौट सकती है.

 

read more Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, कल पेश होगा 2026-27 का बजट

 

Relief from inflation will soapडाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने भी इशारा किया है कि महंगाई अब धीरे-धीरे काबू में आ रही है और कुछ कच्चे माल सस्ते हुए हैं. वहीं Marico और Britannia Industries के प्रबंधन ने भी कहा है कि कीमतें फिलहाल स्थिर हैं और मांग में सुधार दिख रहा है. हालांकि, तुरंत बड़े पैमाने पर दाम घटने की उम्मीद करना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन संकेत साफ हैं अगर कच्चा माल सस्ता रहा और मांग मजबूत बनी रही, तो आने वाले समय में ग्राहकों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button