Reliance Meta Data Centre: भारत में खुलेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ इस जगह होगी शुरुआत

Reliance Meta Data Centre Mukesh Ambani की Reliance Industries Limited और Meta ने गुजरात के जामनगर में AI डेटा सेंटर बनाने के लिए हाथ मिलाया है. गुजरात के जामनगर में रिलायंस 168MW क्षमता वाला डेटा सेंटर को डेवलप करेगी, जिसे अगले दो सालों में तैयार करने का लक्ष्य है. एक बार डेटा सेंटर तैयार होने के बाद इसकी क्षमता को आगे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में डेटा सेंटर के डिजाइन से लेकर इसके निर्माण, बिजली, रिनुएबल पावर सप्लाई और ऑपरेशनल सर्विसेज तक का ख्याल रिलायंस रखेगी.
इसका मतलब ये हुआ कि रिलायंस इस प्रोजेक्ट में Meta के लिए एंड-टू-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर की भूमिका निभाएगी. ये डेटा सेंटर मेटा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा. इससे Meta के AI इंफ्रास्ट्रक्चर, उसके मुख्य कारोबार और बड़े पैमाने की कंप्यूटिंग जरूरतों को मदद मिलेगी.
read more Pakistan Army’s Helicopter Crashes: Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, पायलट समेत सभी सवारों की मौत
जामनगर ही क्यों?
रिलायंस और मेटा ने जामनगर को ही क्यों चुना, ये सवाल मन में आ सकता है. दरअसल, गुजरात का जामनगर एक अहम रणनीतिक स्थान है जहां पानी की उपलब्धता, रिन्युएबल एनर्जी, पश्चिमी तट पर समुद्री इंटरनेट केबल लैंडिंग स्टेशनों की नजदीकी और जियो का बड़ा फाइबर नेटवर्क जैसे फायदे हैं. डेटा सेंटर की बात करें तो यह रिन्युएबल एनर्जी से चलेगा और कूलिंग के लिए साफ किए गए समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Meta के साथ यह साझेदारी भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़ा क्षण है. उनके मुताबिक जामनगर हाइपरस्केल AI कंप्यूटिंग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.
Reliance Meta Data CentreMeta के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी भारत में पहला AI डेटा सेंटर रिलायंस के साथ बनाने को लेकर उत्साहित है. रिलीज़ के मुताबिक यह साझेदारी भारत सरकार की उन प्राथमिकताओं से भी मेल खाती है, जिनमें डेटा सेंटर को रणनीतिक राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर माना गया है. यह प्रोजेक्ट भारत में वैश्विक AI इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को आकर्षित करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है.



