टेक्नोलोजी

Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरा के साथ Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Redmi Note 15 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 15 Pro Xiaomi ने भारत में 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च की है, जिसमें फ्लैगशिप कैमरा, दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ पेश किया है। इससे पहले कंपनी Redmi Note 15 भारत में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने पिछले साल इस सीरीज को घरेलू मार्केट में उतारा था।

 

Redmi Note 15 Pro सीरीज की कीमत

Redmi Note 15 Pro सीरीज को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह सीरीज 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। कंपनी फोन की खरीद पर 1 साल तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। फोन को प्री-बुक करने वाले यूजर्स को फ्री में Redmi Watch Move ऑफर किया जा रहा है।

 

Read more Supreme Court On UGC New Guidelines: UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 2012 वाले नियम ही रहेंगे लागू

 

Redmi Note 15 Pro – 8GB RAM + 128GB – 29,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 15 Pro+ – 8GB RAM + 256GB – 34,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 15 Pro+ को तीन कलर ऑप्शन – Coffee Mocha, Mirage Blue और Carbon Black में पेश किया गया है। वहीं, Redmi Note 15 Pro को भी तीन कलर ऑप्शन – Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इन दोनों फोन की पहली सेल 4 फरवरी को दिन के 12 बजे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर आयोजित की जाएगी।

 

Redmi Note 15 Pro सीरीज के फीचर्स

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के ये दोनों फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का इस्तेमाल किया है।

 

Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोससेर मिलता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

 

 

इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। Redmi Note 15 Pro में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

 

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। Redmi Note 15 Pro में 6580mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलता है। ये दोनों फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करते हैं।

 

Redmi Note 15 Pro+ 5G Redmi Note 15 Pro 5G

Redmi Note 15 Proडिस्प्ले 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz

प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 MediaTek Dimensity 7400 Ultra

स्टोरेज 12GB, 256GB 8GB, 256GB

बैटरी 6500mAh, 100W 6580mAh, 45W

कैमरा 200MP + 8MP, 32MP 200MP + 8MP, 20MP

OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

Related Articles

Back to top button